ट्री सिटीज ऑफ द वर्ल्ड 2021

  • 21 Apr 2022

अप्रैल 2022 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (UN-FAO) और गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संगठन 'आर्बर डे फाउंडेशन' द्वारा मुंबई और हैदराबाद को 'ट्री सिटीज ऑफ द वर्ल्ड 2021' (Tree Cities of the World 2021) के रूप में मान्यता दी गई है।

(Image Source: https://treecitiesoftheworld.org/)

महत्वपूर्ण तथ्य: दो भारतीय शहरों ने "स्वस्थ, लचीले और खुशहाल शहरों के निर्माण में शहरी वृक्षों को उगाने और हरियाली बनाए रखने की प्रतिबद्धता" के लिए मान्यता हासिल की है।

  • हैदराबाद को लगातार दूसरे साल इस सूची में शामिल किया गया है। मुंबई को पहली बार सूची में स्थान प्राप्त हुआ है।
  • 21 देशों के कुल 138 शहर 'ट्री सिटीज ऑफ द वर्ल्ड 2021' सूची का हिस्सा हैं।
  • सूची में अमेरिका के 37 शहर हैं, जबकि यूनाइटेड किंगडम के 19 और कनाडा के 18 शहर हैं, जो दर्शाता है कि विकसित देशों में हरित शहरों की हिस्सेदारी अधिक है।

ट्री सिटीज ऑफ द वर्ल्ड: यह संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन और अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन आर्बर डे फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है।

  • यह कार्यक्रम उन शहरों और कस्बों को मान्यता देने का एक अंतरराष्ट्रीय प्रयास है, जो अपने शहरी वनों और वृक्षों का ठीक से रखरखाव करने और उनका स्थायी रूप से प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।
  • ट्री सिटी य वृक्ष शहर के रूप में मान्यता के लिए, एक समुदाय को पांच मुख्य मानकों को पूरा करना होता है- उत्तरदायित्त्व स्थापित करना, नियम निर्धारित करना, आपके पास क्या है यह जानना, संसाधनों का आवंटन करना तथा उपलब्धियों का जश्न मनाना।