कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार 2021

  • 21 Apr 2022

13 अप्रैल, 2022 को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में एक समारोह में चंडीगढ़ के ‘डॉ. भूषण कुमार’ और गुजरात के ‘सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट’ को ‘कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार 2021’ (International Gandhi Award for Leprosy 2021) प्रदान किया।

(Image Source: https://twitter.com/VPSecretariat)

  • यह पुरस्कार ‘डॉ. भूषण कुमार’ और ‘सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट’ को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इससे पीड़ित लोगों की देखभाल करने के लिए दिया गया।

कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार: इस पुरस्कार की स्थापना 1986 में ‘गांधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेशन’(Gandhi Memorial Leprosy Foundation) द्वारा की गई थी, जो भारत में कुष्ठ रोग के क्षेत्र में एक अग्रणी संगठन है, जिसका गठन 1951 में किया गया था।

  • यह पुरस्कार हर दो साल में दिया जाता है और इसमें 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पदक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
  • दो पुरस्कार या तो व्यक्ति या संस्था को प्रदान किए जाते हैं।
  • कुष्ठ रोग के क्षेत्र में चिकित्सा, पैरामेडिकल या गैर-चिकित्सा क्षेत्र और सामाजिक कार्यकर्ता इस पुरस्कार के लिये आवेदन कर सकते हैं।