भारत दलहन और अनाज संघ

  • 21 Apr 2022

भारत दलहन और अनाज संघ (India Pulses and Grains Association: IPGA) ने 14 अप्रैल, 2022 को बिमल कोठारी को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

  • 'भारत दलहन और अनाज संघ', भारत के दलहन और अनाज उद्योग और व्यापार का शीर्ष निकाय है।
  • इसका गठन वर्ष 2011 में हुआ था। यह मुंबई में स्थित है।
  • यह दलहन उद्योग के विभिन्न क्षेत्रीय संघों सहित 400 से अधिक की सदस्यता के साथ कंपनी अधिनियम 2013 की धारा- 8 के तहत पंजीकृत है।
  • अपने उद्देश्यों के अनुसरण में ‘भारत दलहन और अनाज संघ’ देश में दालों के उत्पादन, उत्पादकता और विपणन क्षमता को प्रभावित करने वाले मुद्दों का समाधान करने का प्रयास करता है।