इसरो तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु समझौता

  • 01 Jun 2022

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने 27 अप्रैल, 2022 को 'इसरो तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम' (ISRO Technical Training Programme) शुरू करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य: कार्यक्रम के तहत, अगले पांच वर्षों के दौरान 4000 से अधिक इसरो तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

  • कार्यक्रम का उद्देश्य देश में अंतरिक्ष क्षेत्र में उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार इसरो के तकनीकी कर्मचारियों के कौशल विकास और क्षमता निर्माण हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अल्पकालिक पाठ्यक्रमों के लिए एक औपचारिक ढांचा तैयार करना है।
  • यह प्रशिक्षण देश भर में स्थित कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTI) द्वारा दिया जाएगा।