ईपीएफओ कुल वेतन भुगतान आंकड़े: सितम्‍बर, 2022

  • 21 Nov 2022

20 नवम्बर, 2022 को ईपीएफओ के जारी अस्थायी कुल वेतन भुगतान आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ ने सितम्बर, 2022 के महीने में 16.82 लाख सदस्य जोड़े हैं; जिनमें 9.34 लाख नए सदस्य पहली बार ईपीएफओ के दायरे में आए।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कुल वेतन भुगतान सितम्बर, 2022 में पिछले वर्ष 2021 में इसी महीने की तुलना में 9.14% सदस्यता वृद्धि दर्शाती है।
  • वास्तविक नामांकन पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान दर्ज मासिक औसत से 21.85% अधिक है।
  • आंकड़ों के अनुसार, लगभग 2,861 नए प्रतिष्ठानों ने कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान कानून, 1952 के तहत अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनुपालन शुरू किया है।
  • कुल वेतन भुगतान आंकड़ों के लिंग-वार विश्लेषण से संकेत मिलता है कि सितम्बर, 2022 में महिला सदस्यों का नामांकन 3.50 लाख रहा है।
  • सितम्बर 2022 में संगठित कार्यबल में महिलाओं की सदस्यता में पिछले वर्ष सितम्बर 2021 की तुलना में 6.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • ईपीएफओ में शामिल होने वाले कुल नए सदस्यों में महिला कार्यबल का नामांकन 26.36 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

GK फैक्ट

  • ईपीएफओ- यह भारत का एक प्रमुख संगठन है, जो कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान कानून, 1952 के तहत संगठित क्षेत्र के कार्यबल को सामाजिक सुरक्षा कवरेज प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।
  • यह अपने सदस्यों को भविष्य निधि, उनकी सेवानिवृत्ति पर पेंशन लाभ, परिवारिक पेंशन और सदस्य की असामयिक मृत्यु के मामले में उसके परिवार को बीमा लाभ जैसी अनेक सेवाएं देता है।