यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन

  • 25 Nov 2022

25 नवंबर, 2022 को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश में ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन’ (यूनेस्को) भारत-अफ्रीका हैकथॉन के समापन सत्र को संबोधित किया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस हैकथॉन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; यूनेस्को के सहायक महानिदेशक फ़िरमिन एडुआर्ड माटोको सहित 13 अफ्रीकी देशों के मंत्रियों ने हिस्सा लिया।
  • यह विश्व को बदलने की क्षमता वाले संभावित स्टार्ट-अप्स तैयार करने की नींव के रूप में कार्य करता है| छात्रों, शिक्षकों, अध्यापकों और भारत के अनुसंधान समुदाय और अपने अफ़्रीकी साझेदारों को इसके एक मंच पर साथ लाता है, जो अपने देशों के सामने आने वाली आम चुनौतियों- सामाजिक, पर्यावरणीय और तकनीकी समस्याओं का समाधान खोजने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करता है।