भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदर्शन सूचक रिपोर्ट

  • 25 Nov 2022

23 नवंबर, 2022 को ‘भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण’ (ट्राई) द्वारा 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाहीं के लिए "भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदर्शन सूचक रिपोर्ट" जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह रिपोर्ट भारत में दूरसंचार सेवाओं की एक व्यापक तस्वीर प्रदान करती है और 1 अप्रैल, 2022 से 30 जून, 2022 तक की अवधि के लिए मुख्य रूप से सेवा प्रदाताओं द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर भारत में दूरसंचार सेवाओं के साथ-साथ केबल टीवी, डीटीएच और रेडियो प्रसारण सेवाओं के प्रमुख मापदंडों तथा विकास के रुझान को प्रस्तुत करती है।
  • भारत में टेलीफोन सब्सक्राइबर की संख्या मार्च 2022 के अंत में 116.693 करोड़ से बढ़कर जून 2022 के अंत तक 117.296 करोड़ हो गई, इसमें पिछली तिमाहीं की तुलना में 0.52% की वृद्धि दर्ज हुई है।
  • भारत का कुल टेली-घनत्व मार्च 2022 को समाप्त तिमाहीं में 84.88% से बढ़कर जून-2022 को समाप्त तिमाहीं में 85.13% हो गया।
  • शहरी क्षेत्रों में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या मार्च 2022 के अंत में 64.711 करोड़ से बढ़कर जून 2022 के अंत तक 64.909 करोड़ हो गई, हालांकि इसी अवधि के दौरान शहरों का टेलीफोन-घनत्व 134.94% से घटकर 134.72% हो गया।
  • ग्रामीण क्षेत्रों के टेलीफोन सब्सक्राइबर मार्च 2022 के अंत के 51.982 करोड़ से बढ़कर जून 2022 के अंत में 52.327 करोड़ हो गए और इसी अवधि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीफोन-घनत्व भी 58.07 प्रतिशत से बढ़कर 58.46% हो गया।
  • कुल सब्सक्रिप्शन में से ग्रामीण क्षेत्रों के सब्सक्राइबर की हिस्सेदारी मार्च 2022 के अंत तक 44.55% से बढ़कर जून 2022 के अंत तक 44.66% हो गई।

महत्वपूर्ण आंकड़े -

संबंधित क्षेत्र

संख्या

शहरी इंटरनेट सब्सक्राइबर

497.56 मिलियन

ग्रामीण इंटरनेट सब्सक्राइबर

339.30 मिलियन

प्रति 100 लोगों में कुल इंटरनेट सब्सक्राइबर

60.73

प्रति 100 लोगों में शहरी इंटरनेट सब्सक्राइब

103.27

प्रति 100 लोगों में ग्रामीण इंटरनेट सब्सक्राइबर

37.86

कुल इंटरनेट सब्सक्राइबर

836.86 मिलियन