साइट्स कॉप-19 बैठक

  • 25 Nov 2022

14 से 25 नवंबर, 2022 तक वनों के विलुप्तप्राय जंतुओं और वनस्पति के अंतरराष्ट्रीय कारोबार सम्बंधी सम्मेलन (सीआईटीईएस-साइट्स) पर पक्षकारों की 19वीं बैठक (कॉप-19) का आयोजन पनामा सिटी में किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कॉप-19 में ताजे पानी में रहने वाले कछुये ‘बटागुर कचुगा’ (बंगाल के आसपास में पाया जाने वाला लाल खोल वाला कछुआ) को संरक्षण सूची में शामिल करने के भारत के प्रस्ताव का सभी पक्षकारों ने समर्थन किया और लागू करने पर भी सहमति दी है।
  • ये कछुये विलुप्त होने की खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके हैं और इन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में सम्मिलित करके उच्चस्तरीय सुरक्षा दी जा रही है।
  • भारत ने साइट्स परिशिष्ट-II में कई प्रजातियों को शामिल करने का आग्रह किया है, जिससे वन्यजीव प्रजातियों को दुनिया भर में गैर-कानूनी कारोबार का शिकार बनने से सुरक्षा मिल सकेगी।
  • साइट्स-कॉप को विश्व वन्यजीव सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है, जिसमें साइट्स के सभी 184 पक्षकारों को सम्मिलित होने, विचार के लिये सम्मेलन में प्रस्ताव पेश करने तथा सभी निर्णयों पर मतदान करने का अधिकार है।
  • वर्तमान तक 52 प्रस्तावों को रखा गया है, जिनसे शार्क, सरी-सृपों, हिप्पो, सॉन्गबर्ड, गैंडों, वृक्षों की 200 प्रजातियों, आर्किड फूलों, हाथियों, कछुओं आदि के अंतर्राष्ट्रीय कारोबार पर नियम बनाने में सुविधा होगी।