दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों दिल्ली और मुंबई

  • 29 Dec 2022

दुनिया के सर्वाधिक 10 व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों की सूची में भारत के दो हवाई मार्ग शामिल हैं। इनमें मुंबई से दुबई और दिल्ली से दुबई मार्ग हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • कंसल्टिंग एजेंसी ऑफिसियल एविएशन गाइड (ओएजी) द्वारा पिछले १२ महीने के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट जारी की है |
  • मुंबई से दुबई मार्ग को सूची में 8वें और दिल्ली से दुबई मार्ग को 10वें स्थान पर रखा गया है।
  • विश्व के 10 व्यस्ततम घरेलू हवाई मार्गों की सूची में मुंबई से दिल्ली मार्ग को शामिल किया गया है। इसे सातवां सर्वाधिक व्यस्त घरेलू हवाई मार्ग बताया गया है।
  • दुनिया के सर्वाधिक 10 प्रतिस्पर्द्धी अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों में दिल्ली से बैंकाक मार्ग को शामिल किया गया है।
  • इस मार्ग पर 7 विमान कपंनियां 2,695 उड़ानों का संचालन करती हैं। करीब 6.58 लाख यात्री प्रतिवर्ष इस मार्ग पर सफर करते हैं।
  • काहिरा से जेद्दाह तक जाने वाले हवाई मार्ग को दुनिया का सर्वाधिक व्यस्त हवाई मार्ग बताया गया है।