सित्विनी राबुका फिजी के नए प्रधानमंत्री बने

  • 29 Dec 2022

23 दिसम्बर, 2022 को सित्विनी राबुका को फिजी का नया प्रधानमंत्री चुना गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • फिजी की सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी ने राबुका के पीपुल्स एलायंस और नेशनल फेडरेशन पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए मतदान किया।
  • प्रधानमंत्री के लिए गुप्त संसदीय वोट में राबुका को 28 वोट मिले, जबकि संसद के 27 सदस्यों ने वोरके बैनिमारामा के लिए मतदान किया। उनके प्रतिद्वंद्वि वोरके बैनिमारामा को इस चुनाव में एक वोट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

सित्विनी राबुका

  • सित्विनी राबुका ने फिजी के 12वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • राबुका 2021 में गठित फिजी में एक राजनीतिक दल पीपुल्स एलायंस के नेता हैं।
  • सित्विनी राबुका फिजी के पूर्व सैन्य कमांडर रह चुके हैं।
  • राबुका ने 1987 में सेना के प्रमुख के रूप में दो बार तख्तापलट किया था और 1999 में चुनावों में हटाए जाने से पहले 1992 में प्रधानमंत्री बने थे।