ब्राजील के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी पेले का निधन

  • 03 Jan 2023

30 दिसंबर, 2022 को ब्राजील के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • पेले ने 1363 मैचों में 1281 गोल किए थे।
  • पेले ने ब्राज़ील की ओर से 92 मैचों में 77 गोल किए थे।
  • इन्होंने ब्राजील को 3 बार (1958, 1962 और 1970 में) विश्वकप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • पेले की वजह से सैंटोस ब्राज़ील की सबसे कामयाब टीम बन गई।
  • पेले सन 1995 में ब्राज़ील के खेल मंत्री के रूप में नियुक्त किये गये थे, सन 1998 तक वे इसमें सेवारत थे।
  • सन 1997 में इन्हें ब्रिटिश नाइटहुड सम्मान प्रदान किया गया था |
  • सन 1999 में इन्हें अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा “सदी के एथलीट” के लिए निर्वाचित किया गया था।