आंग सान सू की को सात साल की सजा

  • 03 Jan 2023

सैन्य शासित म्यांमार की एक अदालत ने देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को एक बार फिर से भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया तथा उन्हें 30 दिसम्बर, 2022 को सात साल की सजा सुनाई गई है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • सू की को सैन्य अदालत ने हेलिकॉप्टर किराए पर लेने से संबंधित भ्रष्टाचार के अन्य पांच मामलों में जेल में डाला गया है। इन सभी में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें कुल 33 साल जेल में बिताने होंगे।
  • फरवरी 2021 में सेना ने सू की सरकार का तख्तापलट कर दिया था; तब से वे जेल में हैं।
  • उन्हें पहले भी सात अन्य मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। हर मामलों में 15 साल तक की जेल और जुर्माना शामिल हैं।

आंग सान सू की के बारे में :

  • आंग सान सू की ने 1989 और 2010 के बीच लगभग 15 साल राजनीतिक कैदी के रूप में हाउस अरेस्ट में बिताए।
  • उन्हें 1991 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
  • 1962 के सैन्य तख्तापलट के बाद पहली बार एक नागरिक सरकार की शुरुआत हुई।
  • 2015 के आम चुनाव में आसानी से जीत हासिल करने के बाद उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी सत्ता में आई।
  • 2020 में म्यांमार में बहुमत से सत्ता में आईं आंग सान सू की की सरकार का सेना ने तख्तापलट कर दिया था।