UPI लेन-देन दिसंबर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर

  • 04 Jan 2023

भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने दिसंबर में कुल 12.82 ट्रिलियन ($ 174.6 बिलियन) मूल्य के रिकॉर्ड 7.82 बिलियन लेन-देन प्रोसेस किये।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • यह नवंबर की तुलना दिसंबर माह में मात्रा के अनुसार 7.12% और मूल्य में 7.73% की वृद्धि दर्शाता है।
  • साल-दर-साल आधार पर वॉल्यूम और वैल्यू में क्रमश: 71% और 55% की बढ़ोतरी हुई।
  • 2022 में, UPI ने 125.94 ट्रिलियन रुपये के 74 बिलियन से अधिक लेन-देन को संसाधित किया। 2021 में इसने 71.54 ट्रिलियन रुपये के 38 बिलियन लेन-देन को संसाधित किया।
  • यह मात्रा में 90% और मूल्य में 76% की वृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है।
  • UPI अक्टूबर 2019 में 1 बिलियन, अक्टूबर 2020 में 2 बिलियन और जनवरी 2021 में 3 बिलियन तक पहुंच गया था।