सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
RBI ने 'उत्कर्ष 2.0' लांच किया
- 04 Jan 2023
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 30 दिसंबर, 2022 को 'उत्कर्ष 2.0' शुरुआत की है।
महत्वपूर्ण तथ्य :
- आरबीआई ने 'उत्कर्ष 2.0' नामक नियामक और पर्यवेक्षी तंत्र को मजबूत करने के लिए केंद्रीय बैंक की मध्यम अवधि की रणनीति के दूसरे चरण की शुरुआत की है।
- यह 2023-2025 की अवधि के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence- AI) और मशीन लर्निंग (Machine Learning -ML) पर आधारित प्लेटफॉर्म है।
- 'उत्कर्ष 2.0' डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने और द्विपक्षीय, बहुपक्षीय व्यापार में भारतीय रुपये की स्वीकृति की दिशा में एक अनूठा अवसर देता है।
- 2019-2022 की अवधि हेतु करने वाला पहला रणनीति ढांचा (उत्कर्ष 2022) जुलाई 2019 मे शुरू किया गया था।
- यह मध्यम-अवधि कार्यनीति दस्तावेज़ के रूप में अभिनिर्धारित उपलब्धियों को प्राप्त करने की दिशा में बैंक की प्रगति का मार्गदर्शक बना।
- 'उत्कर्ष 2.0', उत्कर्ष 2022 की तरह छ: विजन स्टेटमेंट के साथ-साथ कोर उद्देश्य, मूल्य और मिशन स्टेटमेंट हैं।
उत्कर्ष 2.0 में 2023-25 की अवधि हेतु विजन :
- अपने वैधानिक और अन्य कार्यों के निष्पादन में उत्कृष्टता;
- भारतीय रिज़र्व बैंक में नागरिकों एवं संस्थानों का सुदृढ़ विश्वास;
- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय भूमिकाओं में संवर्धित प्रासंगिकता एवं महत्व;
- पारदर्शी, उत्तरदायी एवं आचारनीति संचालित आंतरिक शासन;
- सर्वोकृष्ट व पर्यावरण अनुकूल डिजिटल एवं भौतिक आधारभूत संरचना;
- नवोन्मेषी, क्रियाशील एवं कुशल मानव संसाधन।
उत्कर्ष 2022
23 जुलाई, 2019 को ‘उत्कर्ष 2022’ की शुरूआत की गयी थी ।
इस रणनीतिक रूपरेखा में केंद्रीय बैंक का मिशन, कोर उद्देश्य, मूल्य और विजन स्टेटमेंट शामिल हैं, जो राष्ट्र के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।


