घनश्यामदास बिड़ला सम्मान-2022 की घोषणा

  • 05 Jan 2023

प्रोफेसर नीलेश मेहता को वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु वर्ष 2022 का जीडी बिड़ला पुरस्कार के लिए चुना गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • यह पुरस्कार वायरलेस संचार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • यह पुरस्कार पाने वाले प्रो. मेहता 32वें व्यक्ति होंगे।
  • प्रो. मेहता भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु में कार्यरत हैं।
  • मेहता ने हरित ऊर्जा संचयन वायरलेस नेटवर्क, अवसरवादी चयन, स्पेक्ट्रम साझाकरण और नए विश्लेषणात्मक उपकरणों पर भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए जीडी बिड़ला पुरस्कार

  • इस पुरस्कार को 1991 में केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया था।
  • यह पिछले 5 वर्षों में उत्कृष्ट शोध के लिए भारत में रहने वाले और 50 वर्ष से कम आयु के एक भारतीय वैज्ञानिक को दिया जाता है।
  • इसमें 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार राशि प्रदान किया जाता है।