आयरलैंड ने मेटा पर 39 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया

  • 06 Jan 2023

आयरलैंड के डाटा संरक्षण आयोग (डीपीसी) द्वारा 4 जनवरी, 2023 को मेटा पर 39 करोड़ यूरो (लगभग 3,413 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • आयोग ने कंपनी पर ऑनलाइन गोपनीयता का उल्लंघन करने पर यह जुर्माना लगाया हुई |
  • आयोग ने कंपनी पर यूरोपीय उपयोगकर्ताओं को उनकी ऑनलाइन गतिविधि के आधार पर व्यक्तिगत विज्ञापनों के लिए सहमति प्रदान करने हेतु मजबूर करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • मेटा पर यूरोपीय संघ की सख्त डेटा गोपनीयता का उल्लंघन हेतु 21 करोड़ यूरो तथा इंस्टाग्राम से जुड़े नियमों के उल्लंघन हेतु 18 करोड़ यूरो का जुर्माना लिए लगाया गया है।
  • यूरोपीय संघ के प्राइवेसी वॉचडॉग ने दिसंबर 2022 में इस पर एक आदेश जारी किया था कि दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विज्ञापन कैसे चलाते हैं।