राइज- राइजिंग इंडिया थ्रू स्पिरिचुअल एम्पावरमेंट

  • 06 Jan 2023

3 जनवरी, 2023 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारियों द्वारा आयोजित ‘RISE- Rising India Through Spiritual Empowerment’ पर राष्ट्रीय अभियान के शुभारंभ में भाग लिया।

RISE के उद्देश्य : “स्वर्णिम भारत” के सपने को पूरा करने के लिए भारतीय नागरिकों को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • "RISE- Rising India Through Spiritual Empowerment" पर राष्ट्रीय अभियान युवाओं के बीच जागरूकता और परिवर्तन पैदा करने के लिए व्याख्यान, कार्यशालाओं और उत्सवों सहित कई क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • राष्ट्रपति द्वारा सिकंदराबाद में ब्रह्माकुमारीज़ साइलेंस रिट्रीट सेंटर का वर्चुअली उद्घाटन किया गया और इंदौर में ब्रह्माकुमारीज़ ऑडिटोरियम और स्पिरिचुअल आर्ट गैलरी की आधारशिला रखी।
  • ब्रह्माकुमारियों का मानना है कि आत्म-परिवर्तन विश्व परिवर्तन की ओर ले जाता है।