‘RRR’ के गीत ‘नाटू नाटू’ को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

  • 12 Jan 2023

भारतीय फिल्म आरआरआर के गीत ‘नाटू-नाटू’ को सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला है।

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में 80वें गोल्डन ग्लोब 2023 अवॉर्ड मिला है।
  • इस गाने को लिखने वाले गीतकार-चंद्रबोस तथा गाने के गायक - काला भैरवा और राहुल सिपलीगुंज हैं।
  • एसएस राजामौली की इस सुपरहिट फिल्म के गीत का संगीत निर्देशन एमएम कीरावानी ने किया है।

RRR फिल्म :

यह एस एस राजामौली द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है। इसमें एनटी रामाराव जूनियर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट हैं।

यह 1920 दशक के दो भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के क्रांतिकारियों – अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवनी पर आधारित है।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड :

यह अवॉर्ड हार्वर्ड फारेन प्रेस एसोसिएशन की ओर से प्रतिवर्ष लांस एंजिल्स (संयुक्त राज्य अमेरिका) में जनवरी माह में प्रदान किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य फिल्म-मनोरंजन जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मान करना है। आस्कर के बाद यह फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवार्ड है।