ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023

  • 12 Jan 2023

पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 जनवरी, 2023 को इंदौर में 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023' का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • समिट का यह 7वाँ संस्करण मध्य प्रदेश सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है।
  • समिट में 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों एवं 20 से अधिक देशों के राजदूत/उच्चायुक्त शामिल हुए।
  • अंतरराष्ट्रीय मंडप में 9 भागीदार देश और 14 अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठनों ने अपने देशों के विभिन्न पहलुओं का प्रदर्शन किया।
  • इस समिट में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया, जो पूरी तरह से कार्बन न्यूट्रल और जीरो वेस्ट पर आधारित है।
  • इस समिट के माध्यम से राज्य के निर्यातकों को संभावित विदेशी खरीददारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।