मेघालय मणिपुर और त्रिपुरा का स्थापना दिवस

  • 21 Jan 2023

21 जनवरी, 2023 को पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना स्थापना दिवस मना रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी, 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था।
  • मणिपुर और त्रिपुरा को 1949 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था।
  • नागालैंड को 1 दिसम्बर, 1963 को राज्य का दर्जा दिया गया था।
  • मेघालय को असम के भीतर ही असम पुनर्गठन (मेघालय) अधिनियम, 1969 के द्वारा स्वायत्त राज्य बनाया गया था।