ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2023

  • 21 Jan 2023

ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स-2023 के अनुसार विश्व के टॉप सीईओ की लिस्ट में मुकेश अंबानी नंबर-2 पर पहुंच गए हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स-2023 (Brand Guardianship Index-2023) में एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुकेश अंबानी क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
  • ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स की इस लिस्ट में मुकेश अंबानी को 81.7 अंक मिले हैं।
  • पहले स्थान पर मौजूद अमेरिकी उद्योगपति जेनसेन हुआंग को 83 अंक मिले हैं। सिर्फ 2 अंकों से अंबानी दूसरे नंबर पर हैं।
  • इस लिस्ट को इंडेक्स ब्रांड फाइनेंस तैयार करता है, जिसे वैश्विक स्तर पर मान्यता दी जाती है। इसके लिए कंपनियों के सीईओ की कार्यकुशलता, कंपनी के ग्रोथ में उनकी भूमिका, शेयर मूल्यों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका का आकलन किया जाता है।
  • दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2023 के दौरान यह इंडेक्स जारी किया गया है।