30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस

  • 02 Feb 2023

अहमदाबाद के साइंस सिटी में 27 से 31 जनवरी 2023 तक 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी Gujarat Council on Science and Technology, Gujarat Council of Science City, और SAL Education ने की।

उद्देश्य:- स्कूलों में विज्ञान को पढ़ाने और सीखने के तरीके में भौतिक और सामाजिक वातावरण से जोड़कर बदलाव लाना।

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के बारे में:

  • राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों को अपनी रचनात्मकता प्रकट करने और कल्पना को आकार देने की जिज्ञासा को बढ़ाता है।
  • नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, भारत सरकार द्वारा समर्थित यह कार्यक्रम प्रति वर्ष चयनित स्थानों पर आयोजित किया जाता है।