सैन्य अभ्यास त्रिशाकरी प्रहार”

  • 02 Feb 2023

भारतीय सेना ने 21 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 तक उत्तर बंगाल में संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “त्रिशाकरी प्रहार” का आयोजन किया।

उद्देश्य:- नवीनतम हथियारों और उपकरणों के उपयोग से युद्ध तैयारियों का अभ्यास करना।

त्रिशाकरी प्रहार अभ्यास के बारे में:

  • ‘आत्म निर्भर भारत अभियान’ के हिस्से के रूप में इस अभ्यास में स्वदेशी निर्मित हथियारों की भागीदारी भी रही।
  • इस अभियान मे नवीनतम पीढ़ी के लड़ाकू विमान, मीडियम एंड फील्ड आर्टिलरी गन और नई पीढ़ी के इन्फैंट्री हथियारों को भी शामिल किया गया।
  • नागरिक प्रशासन, नागरिक सुरक्षा संगठनों, पुलिस और सीएपीएफ आदि को कुशल चाल और त्वरित लामबंदी सुनिश्चित करने के लिए समन्वित किया गया।