भारत यात्रा वर्ष-2023 अभियान

  • 02 Feb 2023

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने 31 जनवरी 2023 को भारत यात्रा वर्ष-2023 अभियान की शुरुआत की।

अभियान का उद्देश्य:- देश में यात्रा को प्रोत्साहित करना

महत्व:-

  • यह अभियान G-20 शिखर सम्मलेन में शामिल होने वाले वाले विदेशी प्रतिनिधियों को ‘अतुल्य भारत’ दिखाने से संबंधित पर्यटन मंत्रालय की एक पहल है।
  • इस अभियान के माध्यम से पर्यटन मंत्रालय विभिन्न देशों के मेहमानों को भारत की सांस्कृतिक विरासत और पकवान की विविधता दिखाएगी।
  • इस अभियान में स्मारकों, त्योहारों, पर्यटन स्थलों, संस्कृति आदि का प्रदर्शन किया जाएगा।