सप्तकोटेश्वर मंदिर

  • 15 Feb 2023

350 साल पुराने सप्तकोटेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद गोवा की सावंत सरकार ने 11 फरवरी, 2023 को मंदिर का उद्घाटन किया। पुर्तगालियों द्वारा गोवा विजय के पश्चात इस मंदिर को नष्ट कर दिया गया था।

  • गोवा सरकार इस तरह के मंदिरों को सर्वे करा रही है, जिनको पुर्तगालियों ने नष्ट कर दिया था।
  • सप्तकोटेश्वर मंदिर गोवा के नरवे गाँव में स्थित भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर हैं।
  • इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी के कदंब वंश के शासक शिवचित्त परमर्दिदेव ने करवाया था।
  • 1668 ईस्वी में पुर्तगालियों पर विजय के पश्चात शिवाजी ने मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया।
  • इसके गर्भगृह की दीवार सादी लकड़ी से निर्मित है।
  • मंदिर का मंडप एक विशिष्ट यूरोपीय शैली में निर्मित है।
  • मंदिर के चारों ओर ब्राह्मण धर्म से संबंधित लेटराइट एवं पत्थर की गुफाएँ हैं।