‘कवच-2023’ साइबर सुरक्षा हैकथॉन

  • 17 Feb 2023

16 फरवरी, 2023 को नई दिल्ली में भारत की साइबर तैयारी को बढ़ावा देने के लिए हैकथॉन ‘कवच 2023’ आरम्भ हुआ।

  • इसका आयोजन शिक्षा मंत्रालय का एआईसीटीई एवं गृह मंत्रालय का बीपीआर एंड डी के द्वारा किया गया है।
  • इसका उद्देश्य 21वीं शताब्दी की साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने के लिए नवाचार और प्रौद्योगिक समाधान ढूंढना है।
  • ‘कवच-2023’ हैकाथन में 20 समस्याओं पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।