जल जन अभियान

  • 17 Feb 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी, 2023 को राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड में जल जन अभियान का वर्चुअली उद्घाटन किया।

  • यह अभियान ब्रह्माकुमारी संस्था और जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाटर हार्वेस्टिंग के साथ पेड़ लगाने और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
  • अभियान के माध्यम से 10 करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • देश भर में इसके माध्यम से 5,000 से अधिक जलाशयों के संरक्षण और नए जलाशय बनाने के लिए सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।