भारत तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम

  • 17 Feb 2023

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 27,000 से अधिक स्टार्टअप हैं। इसमें 1,300 से अधिक टेक स्टार्टअप वर्ष 2022 में शुरू किए गए हैं।

  • भारत वैश्विक स्तर पर अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।
  • वैश्विक स्तर पर भारत में दूसरी सबसे बड़ी संख्या में यूनिकॉर्न भी हैं।
  • भारत में वर्ष 2022 में 23 यूनिकॉर्न को भी जोड़े गए हैं, जो विश्व में सबसे अधिक है।
  • 2022 में लगभग 1,400 स्टार्टअप को फंडिंग प्राप्त हुई, जो 2021 की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।
  • भारत में संभावित यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या भी 170 से अधिक हो गई है।

Gk फैक्ट

नैसकॉम(NASSCOM) : यह एक लाभ-निरपेक्ष संस्था है, जो भारत के सूचना प्रौद्योगिकी तथा बीपीओ का एक व्यापारिक संघ है। इसकी स्थापना 1988 में हुई थी।