14वीं एशियाई लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की जीत

  • 25 Feb 2023

मलेशिया में आयोजित 14वीं एशियाई लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 17-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

  • भारत की टीम में रूपा रानी टिर्की, लवली चौबे, पिंकी कुमारी और नयनमोनी सैकिया शामिल थीं।
  • यह एशियाई लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में भारत का चौथा और वीमेन्स फोर्स इवेंट का दूसरा पदक है।
  • भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में हॉन्गकॉन्ग को 14-11 से पराजित किया था।

Gk फैक्ट

लॉन बॉल्स:- यह एक आउट डोर गेम है। यह जिस मैदान में खेला जाता है उसे बोलिंग ग्रीन कहा जाता है। इसमें कई रिंक बने होते हैं और इनमें ही खेल होता है। लॉन बोल का खेल सिंगल्स, पेयर्स, ट्रिपल और फोर्स में खेला जाता है। खेल में एक टार्गेट होता है जो गेंद की तरह होता है जिसे जैक कहते हैं।