अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष नामित

  • 25 Feb 2023

23 फरवरी 2023 को मास्टरकार्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय बंगा को विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष नामित किया है।

  • भारतीय मूल के बंगा वर्तमान में इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं।
  • बंगा विश्व बैंक का प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी होंगे।
  • बंगा को वर्ष 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
  • विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास ने जून के अंत तक पद छोड़ने की घोषणा की है।

Gk फैक्ट

विश्व बैंक का मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निमाण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना है। विश्व बैंक समूह पाँच अन्तर राष्ट्रीय संगठनों का एक ऐसा समूह है जो सदस्य देशों को वित्त और वित्तीय सलाह देता है। इसका मुख्यालय वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ में है। इसकी स्थापना 1944 में की गई।