RRR फिल्म के गीत ‘नाटू-नाटू' को ऑस्कर


13 मार्च 2023 को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारतीय फिल्म-RRR के गीत ‘नाटू-नाटू' ने सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीता है।

  • फिल्म 'RRR' का गीत 'नाटू नाटू' (Naatu Naatu) ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ था। यह ऑस्कर में नामांकित होने वाला पहला भारतीय गीत था।
  • ‘नाटू-नाटू’ सर्वश्रेष्ठ गीत श्रेणी में भारत का पहला ऑस्कर प्राप्त किया है।
  • गीत के शब्द चंद्रबोस द्वारा लिखे गए हैं, एमएम कीरावनी द्वारा संगीत के साथ, इसे काल भैरव और राहुल सिपलीगंज द्वारा गाया गया है।
  • इससे पहले ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स भी जीता था।
  • भारतीय फिल्मों ने इस वर्ष के ऑस्कर में कुल तीन ऑस्कर नामांकित किए थे।
  • भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’( The Elephant Whisperers) और 'ऑल दैट ब्रीथ्स' (All That Breathes) भी ऑस्कर 2023 के लिए नामांकित किया गया था।

RRR फिल्म :- यह एसएस राजामौली द्वारा लिखित और निर्देशित तेलगु भाषा की फिल्म है। इसमें एनटी रामाराव जूनियर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन हैं। यह एक काल्पनिक कहानी है जो भारत के स्वतन्त्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है।