उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण

  • 14 Mar 2023

उत्तर कोरिया ने 12 मार्च 2023 को अपने पूर्वी तट से एक पनडुब्बी से दो क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया। ये मिसाइल देश में किए जाने वाले हथियारों के परीक्षण की श्रृंखला में सबसे नवीनतम है।

  • इन दोनों मिसाइलों का परीक्षण हथियार प्रणाली की विश्वसनीयता की पुष्टि करने और देश की पनडुब्बी इकाइयों के पानी के नीचे-से-सतह आक्रामक अभियानों का आकलन करने के लिए किया गया।
  • मिसाइल ने देश के पूर्वी तट से पानी में आकृति-आठ के आकार का पैटर्न बनाया और 1,500 किलोमीटर दूर लक्ष्य को भेदा। मिसाइलों को 8.24 योंगंग जहाज से दागा गया था।
  • उत्तर कोरिया ने 2016 के बाद से अपने सभी ज्ञात पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों का संचालन किया है।