बांग्लादेश ने अपना पहला पनडुब्बी बेस शुरू किया

  • 22 Mar 2023

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 20 मार्च 2023 को कॉक्स बाजार के पेकुआ में बांग्लादेश के पहले पनडुब्बी बेस 'बीएनएस शेख हसीना' का उद्घाटन किया।

  • यह नया पनडुब्बी बेस समुद्री संसाधनों को सुरक्षित करने के लिए नौसेना को अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।
  • बांग्लादेश अपने सैन्य बल को आधुनिक संगठन में बदलने के लिए 'फोर्सेस गोल 2030' पर काम कर रही है।
  • पिछले 14 वर्षों में, कुल 31 युद्धपोत, जिनमें 4 फ्रिगेट, 6 कॉर्वेट, 4 बड़े गश्ती जहाज़, 5 गश्ती जहाज़ और 2 प्रशिक्षण जहाज को बांग्लादेश नौसेना के बेड़े में शामिल किए गए हैं।
  • 12 मार्च, 2017 को नौसेना के बेड़े में दो पनडुब्बियों (“बीएनएस नवजात्रा” और “बीएनएस जॉयजात्रा”) को शामिल कर बांग्लादेश नौसेना को एक पूर्ण त्रि-आयामी बल के रूप में स्थापित किया।
  • पनडुब्बी बेस के निर्माण के लिए बांग्लादेश सरकार ने सितंबर 2019 में चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • बांग्लादेश नौसेना ने खुलना शिपयार्ड में पांच गश्ती जहाजों का निर्माण पूरा कर लिया है।