बॉम्बे जयश्री को संगीत कलानिधि पुरस्कार

  • 22 Mar 2023

संगीत अकादमी ने वर्ष 2023 के लिए संगीत कलानिधि, नृत्य कलानिधि, संगीत कला आचार्य, टीटीके और संगीतज्ञ पुरस्कारों के नामों की भी घोषणा की। प्रसिद्ध कर्नाटक गायक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बॉम्बे जयश्री को संगीत अकादमी द्वारा 2023 के संगीत कलानिधि पुरस्कार के लिए चुना गया है।

  • नृत्य के लिए नृत्य कलानिधि पुरस्कार वसंतलक्ष्मी नरसिम्हाचारी को दिया गया है। उन्होंने भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी में विशिष्टता हासिल की है।
  • कर्नाटक संगीतकार पालकुलांगरा अंबिका देवी और वरिष्ठ मृदंगम विदवानकेएस कालिदास को संगीत कला आचार्य के लिए चुना गया है।
  • थिरुनागेश्वरम टी आर सुब्रमण्यम और सरगुरुनाथ ओधुवर को टीटीके पुरस्कारों के लिए चुना गया है।
  • शास्त्रीय संगीत, नृत्य और रंगमंच के क्षेत्र में शोधकर्ता अरिमलम एस पद्मनाभन को संगीतज्ञ पुरस्कार के लिए चुना गया है।

संगीत कलानिधि पुरस्कार :- यह पुरस्कार ‘मद्रास संगीत अकादमी’ द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार को ‘कर्नाटक संगीत’ के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है।