विश्व की 26% आबादी के पास सुरक्षित पेयजल नहीं : यूनेस्को रिपोर्ट

  • 25 Mar 2023

न्यूयॉर्क में 22-24 मार्च को हुए संयुक्त राष्ट्र 2023 जल सम्मेलन में यूनेस्को द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व की 26 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित पेयजल नहीं है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :-

  • 46 प्रतिशत आबादी के पास सुरक्षित रूप से प्रबंधित स्वच्छता तक पहुंच नहीं है।
  • दो से तीन अरब लोग प्रति वर्ष कम से कम एक महीने पानी की कमी का अनुभव करते हैं।
  • पानी की कमी का सामना कर रही वैश्विक शहरी आबादी 2016 में 930 मिलियन से दोगुनी होकर 2050 में 1.7 से 2.4 बिलियन हो जाएगी।
  • अत्यधिक और लंबे समय तक सूखे की बढ़ती घटनाएं पारिस्थितिक तंत्र को प्रभावित कर रही हैं, जिसके कारण पौधे और जीवों पर गंभीर परिणाम उत्पन्न हो रहे हैं।
  • वैश्विक जल संकट को नियंत्रण से बाहर होने से रोकने के लिए मजबूत अंतर्राष्ट्रीय तंत्र स्थापित करने की तत्काल आवश्यकता है।
  • यूएन ने विश्व जल दिवस 2023 को चिह्नित करने के लिए ‘बी द चेंज’ नामक एक वैश्विक अभियान शुरू किया है।