केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी

  • 25 Mar 2023

केंद्र सरकार ने 24 मार्च 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) में 4 % की बढ़ोतरी करते हुए इसे 42 फीसदी कर दिया है। इसके लिए सरकार DA बढ़ोतरी पर 12815 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी पर पहुंच जाएगा।

  • केंद्र सरकार के इस फैसले का लाभ 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ 69 लाख पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।
  • महंगाई भत्ते (DA) के साथ-साथ डियरनेस रिलीफ (DR) का लाभ केंद्रीय पेंशनभोगियों को मिलेगा।
  • प्रति वर्ष दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाता है।
  • केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की गणना श्रम ब्यूरो की ओर से जारी किए गए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है।