जापान में G7 ऊर्जा और पर्यावरण मंत्रियों की बैठक

  • 17 Apr 2023

G7 (सात का समूह) ऊर्जा और पर्यावरण मंत्रियों की बैठक 16 अप्रैल को जापान के साप्पोरो शहर में आयोजित की गई। बैठक में ऑटोमोबाइल के कार्बन पदचिह्न को कम करने पर प्रमुख ध्यान केंद्रित किया गया।

  • G7 के इस बैठक में मंत्रियों ने वाहन उत्सर्जन को कम करने के प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की।
  • 2000 में दर्ज कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर 2035 तक आधा करने पर सहमति जताई गयी थी।
  • समझौते में देशों से वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला में उत्सर्जन को कम करने में मदद करने का आह्वान किया गया।
  • 2040 तक प्लास्टिक कचरे से समुद्र के प्रदूषण को रोकने का एक नया लक्ष्य भी निर्धारित किया गया।
  • G-7 शिखर सम्मेलन मई 2023 में जापान के प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा द्वारा हिरोशिमा में आयोजित किया जाएगा।

G7 :- यह कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित सात प्रमुख औद्योगिक देशों का एक समूह है।