भारत-पेरू संयुक्त आयोग की दूसरी बैठक

  • 17 Apr 2023

भारत-पेरू संयुक्त आयोग की दूसरी बैठक 15 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों देशों ने पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों की समीक्षा की, साथ ही व्यापार और निवेश सहित आपसी हित के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

  • भारत और पेरू बहुपक्षीय मंचों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में सहयोग करने पर भी सहमत हुए।
  • पेरू ने जी20 की अध्यक्षता में ग्लोबल साउथ अर्थात विश्व के कम विकसित और विकासशील देशों की आवाज उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।
  • दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की 60वी वर्षगांठ के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व की यात्राओं, व्यापार, संस्कृति, शैक्षणिक और अन्य द्विपक्षीय कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमत हुए।
  • पेरू 7 दिसंबर को अपने पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के अपदस्थ होने के बाद से विरोध और राजनीतिक साज़िशों से संकट में है।
  • दीना बोलुआर्टे 7 दिसंबर को ही देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं हैं।
  • पेरू के सुरक्षा बलों ने 14 दिसंबर को 30 दिनों के आपातकाल की स्थिति लागू कर दी।