फेमिना मिस इंडिया 2023

  • 17 Apr 2023

मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया गया। जिसमें राजस्थान की नंदिनी गुप्ता पहले स्थान पर रहीं और फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड चुनी गई। यह प्रतियोगिता का 59वां संस्करण था।

  • इस प्रतियोगिता में पहली रनर-अप दिल्ली की श्रेया पूंजा और दूसरी रनर-अप मणिपुर थौनाओजम स्ट्रेला लुवंग थीं।
  • नंदिनी भारत को 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी, यह प्रतियोगिता मई 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में होगी।