बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग का 16वां वीजा आवेदन केंद्र

  • 17 Apr 2023

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने 16 अप्रैल, 2023 को दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश के कस्बा कुष्ठिया में अपना 16वां वीजा आवेदन केन्द्र खोला है।

  • वीजा आवेदन केन्द्र खुलने से कुष्ठिया और इसके आस-पास के निवासियों को भारत जाने के लिए वीजा प्राप्त करने में आसानी होगी।
  • नए वीजा केन्द्र के खुल जाने से पर्यटन, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के बीच आदान-प्रदान बढ़ेगा।
  • बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग का ये विश्व में सबसे बड़ा केन्द्र है।
  • भारत आने वाले पर्यटकों में से सबसे अधिक पर्यटक बांग्लादेश के होते हैं। इनमें चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने वाले बांग्लादेशी भी शामिल हैं।
  • वर्ष 2019-20 में ढाका में 16 लाख से अधिक वीजा जारी किए गए थे।