बांग्लादेश में आधी से अधिक महिलाओं का विवाह 18 वर्ष से पहले - यूनिसेफ रिपोर्ट

  • 05 May 2023

यूनिसेफ के एक रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में आधी से अधिक महिलाओं का विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हो जाता है।

  • यूनिसेफ के इस रिपोर्ट के अनुसार एशिया में बांग्लादेश में बाल विवाह का सबसे अधिक प्रचलन है।
  • बांग्लादेश में लगभग तीन करोड 45 लाख महिलाओं का विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हो गया था।
  • बांग्लादेश में एक करोड़ तीस लाख से अधिक महिलाओं का विवाह 15 वर्ष की उम्र से पहले हो गया था।
  • यूनिसेफ के आंकड़ों के अनुसार 24 प्रतिशत महिलाएं 18 वर्ष की उम्र से पहले मां बन जाती हैं।