विश्‍व बैंक द्वारा बंगलादेश को 2.25 बिलियन डॉलर का सहयोग

  • 05 May 2023

विश्व बैंक विकास, क्षेत्रीय कनेक्टविटी और आपदा प्रबंधन तैयारियों से जुडी परियोजनाओं में सहयोग के लिये बंगलादेश को दो अरब 25 करोड़ डालर देगा।

  • विश्व बैंक और बंगलादेश के बीच भागीदारी के 50 वर्ष पूरा होने के अवसर पर 2 मई, 2023 को वाशिंगटन में इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • वित्तीय समझौते में बंगलादेश में पांच परियोजनाओं को सहयोग देना शामिल है।
  • विश्व बैंक बांग्लादेश को 2041 तक उच्च आय स्तर का देश बनाने में मदद करता रहेगा।