चंडीगढ़ में भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र का उद्घाटन

  • 13 May 2023

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 मई, 2023 को चंडीगढ़ में भारतीय वायु सेना (IAF) हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र भारतीय वायुसेना के वीरतापूर्ण कार्यों तथा विमान/उपकरण में देश की प्रगति को दिखाता है।

  • भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र भारतीय वायु सेना ओर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के बीच एक संयुक्त परियोजना है।
  • यह केंद्र अपनी तरह का पहला है और यह विभिन्न युद्धों में भारतीय वायुसेना के योगदान को प्रदर्शित करता है।
  • विमान के मॉडल और हथियारों के प्रदर्शन सहित 8 आकर्षणों के साथ, सबसे बड़ा आकर्षण एक उड़ान सिम्युलेटर है।