यूपीएससी के नये चेयरमैन मनोज सोनी ने शपथ ली


शिक्षाविद मनोज सोनी ने 16 मई, 2023 को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष पद की शपथ ली। शपथ आयोग की वरिष्ठ सदस्य स्मिता नागराज ने दिलाई।

  • सोनी, 28 जून 2017 को आयोग के सदस्य नियुक्त किये गये थे।
  • सोनी को 5 अप्रैल, 2022 को भारत के संविधान के अनुच्छेद 316 (ए) के तहत यूपीएससी के अध्यक्ष पद के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया गया।
  • यूपीएससी में नियुक्त किये जाने से पूर्व वे डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय, गुजरात और महाराजा सयाजीराव बड़ौदा विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके थे।
  • सोनी अंतरराष्ट्रीय संबंध व राजनीति विज्ञान के विशेषज्ञ हैं।
  • वे स्वतंत्र भारत में अब तक के सबसे युवा कुलपति रहे हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी):- संघ लोक सेवा आयोग भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का संचालन करता है। आयोग में एक अध्यक्ष होते हैं और इसके सदस्यों की अधिकतम संख्या 10 हो सकती है। आयोग के सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त होते हैं।