गहरे समुद्र में समुद्री जीवों की सुरक्षा के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र संधि

  • 20 Jun 2023

संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने 20 जून 2023 को खुले समुद्र में समुद्री जीवन की रक्षा के लिए पहली संधि को अपनाया। 193 सदस्य देशों ने बिना किसी आपत्ति के मंजूरी दी।

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि संधि ऐसे नाजुक समय पर हो रही है जब महासागर कई मोर्चों पर खतरे का सामना कर रहे हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव सभी देशों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि इस संधि पर जल्द से जल्द हस्ताक्षर हो सके।
  • राष्ट्रीय सीमाओं के बाहर के समुद्र को खुला समुद्र कहा जाता है जहां जैव विविधता की रक्षा के लिए बीस वर्षों से ज्यादा अवधि से संधि के लिए बातचीत चल रही थी।
  • खुला समुद्र पृथ्वी का लगभग आधा हिस्सा है। नई संधि 20 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं की वार्षिक बैठक के दौरान हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत की जाएगी।
  • 60 देशों द्वारा इसकी पुष्टि करने के बाद यह नई संधि प्रभाव में आ जाएगी।