आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा रॉ के नए प्रमुख

  • 20 Jun 2023

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) के नए प्रमुख होंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 19 जून, 2023 को दो वर्ष के लिए सिन्हा की नियुक्ति का अनुमोदन किया है।

  • अनुसंधान और विश्लेषण विंग के पदासीन प्रमुख सामंत कुमार गोयल का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।
  • रॉ के प्रमुख को कैबिनेट सचिवालय में सचिव (अनुसंधान) नामित किया जाता है, जो प्रधानमंत्री कार्यालय का हिस्सा है।

अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) :- R&AW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी है। इसकी स्थापना वर्ष 1968 में की गई। एजेंसी का प्राथमिक कार्य विदेशी खुफिया जानकारी, आतंकवाद का मुकाबला, प्रसार-विरोधी, भारतीय नीति निर्माताओं को सलाह देना और भारत के विदेशी सामरिक हितों को आगे बढ़ाना है।