संयुक्त 'अभ्यास खान क्वेस्ट' 2023

  • 20 Jun 2023

20 से अधिक देशों के सैन्य दलों और पर्यवेक्षकों की भागीदारी के साथ, बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना संयुक्त अभ्यास "एक्स खान क्वेस्ट 2023" 19 जून, 2023 को मंगोलिया में शुरू हुआ। यह अभ्यास 2 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।

  • यह अभ्यास संयुक्त रूप से मंगोलियाई सशस्त्र बल (MAF) और यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी पैसिफिक कमांड (USARPAC) द्वारा प्रायोजित है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के बीच अंतःक्रियाशीलता में सुधार करना और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान (यूएनपीकेओ) के लिए वर्दीधारी कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करना है।
  • यह अभ्यास भविष्य के संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए प्रतिभागियों को तैयार करने, शांति संचालन क्षमताओं को बढ़ाने और सैन्य तैयारी में सुधार करने में मदद करेगा।
  • भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व गढ़वाल राइफल्स की एक टुकड़ी द्वारा की जा रही है।