भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास “नोमेडिक एलीफेंट – 2023”

  • 17 Jul 2023

भारत और मंगोलिया के मध्य ‘नोमेडिक एलीफैंट- 2023’ सैन्य अभ्यास का 15वां संस्करण शुरू हुआ। यह सैन्य अभ्यास 17 से 31 जुलाई तक मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित होगा।

  • अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देश के सेनाओं के बीच सकारात्मक सैन्य संबंधों को मजबूत करना है।
  • नोमेडिक एलीफेंट भारत और मंगोलिया के बीच एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
  • अभ्यास का प्राथमिक विषय संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित होगा।
  • पिछला संस्करण अक्टूबर 2019 में भारत के बकलोह (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित किया गया था।