508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला

  • 07 Aug 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 अगस्त, 2023 को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।

  • रेलवे स्टेशनों के इस पुनर्विकास परियोजना की लागत 24470 करोड़ रुपये होगी।
  • सभी स्टेशन के नए डिजाइन स्थानीय संस्कृति और विरासत पर आधारित होंगे।
  • अमृत भारत स्टेशन योजना देश भर में 1309 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शुरू की गई थी।
  • 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ये 508 स्टेशन हैं।
  • उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22 स्टेशन शामिल हैं।
  • इसके अलावा, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 और अन्य कई राज्यों के स्टेशन शामिल हैं।