तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गद्दर का निधन

  • 07 Aug 2023

तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गद्दर का 6 अगस्त 2023 को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।

  • गद्दर 1980 के दशक के दौरान क्रांतिकारी गीतों और इसके बाद तेलंगाना राज्य आंदोलन के लिए अपनी रचनाओं के लिए लोकप्रिय थे।
  • गद्दर का असली नाम गुम्मडी विट्ठल राव था उनका जन्म वर्ष 1949 में हुआ था।
  • गायक बनने से पहले गद्दर एक नक्सली थे, जिन्होंने जंगलों सहित भूमिगत जीवन व्यतीत किया था।
  • गद्दर ने वर्ष 2017 में मुख्यधारा में वापसी की और खुद को आंबेडकरवादी घोषित कर दिया।